इस बार 28 से 30 अप्रेल के बीच पश्चिमी विक्षोभ का भारी प्रभाव नजर आएगा और भीषण आंधी का दौर जारी रह सकता है। जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ भागों में तीव्र थंडरस्टॉर्म, तेज हवाएं और भारी rain alert है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि 28 से 30 अप्रेल के बीच कृषि मंडियों व धान मंडियों में खुले में रखे हुए अनाज व जिंसो को सुरक्षित स्थान पर भंडारण करें ताकि उन्हें भीगने से बचाया जा सके। खुले आसमान में पक कर तैयार फसलों को भी ढककर अथवा सुरक्षित स्थान पर रखें ताकि नुकसान से बचा जा सके। इसके अलावा फसलों में सिंचाई तथा किसी भी प्रकार का रासायनिक छिड़काव बारिश की गतिविधियों को ध्यान में रखकर ही किया जाए, जो कि आगामी दिनों में फसल के हिसाब से किसानों को नुकसान न हो। साथ ही आमजन को भी बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान पर ही रहने की सलाह दी है।